Pakistan Girl Dance Video: पाकिस्तान में इन दिनों एक लड़की के डांस और गाने से बवाल मचा हुआ है। इस लड़की ने एक मेडिकल कॉलेज में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। जहां उसने लड़कों का सामने डांस और गाना गाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हुआ। लोगों ने लड़की के विरोध में बातें लिखनी शुरू की। मामला सामने आने के बाद खैबर मेडिकल यूनिवर्सिटी (केएमयू) ने नोटिस जारी किया है। इस कार्यक्रम के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
पाकिस्तान वीडियो
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी का वीडियो
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, डांस कार्यक्रम यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित तीन दिवसीय हुनर मेले में हुआ था। यह डांस कार्यक्रम हुनर मेले के आखिरी दिन हुआ था। खैबर मेडिकल यूनिवर्सिटी के डांस इवेंट का वीडियो वायरल होने के बाद पेशावर के एनसीएस यूनिवर्सिटी सिस्टम को नोटिस जारी कर दिया गया। विश्वविद्यालय ने अपने प्रेस नोट में इस घटना को अनैतिक बताया है। इसके बाद एनसीएस निदेशक से जवाब मांगा है। वीडियो में आप एक लड़की को मंच पर डांस करते और गाना गाते देख सकते हैं। देखें वीडियो-
Pakistan: Khyber Medical University issues notice to NCS University System, Peshawar, warns of de-affiliation after… t.co/XpSGjfmHlI
— ANI (@ANI) Oct 21, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की माइक लेकर मंच पर गाना गा रही है। इस दौरान वह डांस करती भी नजर आ रही है। वहीं सामने बैठे लोग लड़की के डांस और गाने को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। कई लोग इस दौरान वीडियो बनाते भी नजर आ रहे हैं। लड़की का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी आयोजन की आलोचना कर रहे हैं और पाकिस्तान में ऐसे आयोजनों की जरूरत के बारे में पूछ रहे हैं। बता दें कि एनसीएस यूनिवर्सिटी केएमयू से संबद्ध है। केएमयू ने 20 अक्टूबर को एक लेटर लिखकर कहा कि मंच पर केएमयू के नाम और लोगो के साथ इस तरह की गतिविधियां करना आपत्तिजनक है।
