Viral Video: जर्मनी की बच्ची पहुंची अयोध्या, रामलला के दर्शन के बाद कही ऐसी बात, गदगद हो जाएंगे भारतीय

German Girl Ayodhya Visit: जर्मनी से आई छोटी बच्ची आंजन्या का अयोध्या राम मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बच्ची ने रामलला के दर्शन के बाद मंदिर की खूब तारीफ की और भारत के मौसम को लेकर भी मजेदार प्रतिक्रिया दी।

Ram Mandir Viral Video: अयोध्या का भव्य राम मंदिर इन दिनों देश-विदेश के लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां रोजाना लाखों श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच जर्मनी से आई एक छोटी बच्ची ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस बच्ची का नाम आंजन्या है, जिसकी मासूमियत और प्यारी बातों ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। आंजन्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह राम मंदिर के अपने अनुभव को साझा करती नजर आ रही है। वीडियो में वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिखती है और मंदिर की सुंदरता की तारीफ करती है। उसने बताया कि वह जर्मनी से आई है और पिछले दो दिनों से रामलला के दर्शन का इंतजार कर रही थी।

Viral Video India Culture

जर्मनी से आई नन्ही मेहमान ने रामलला के किए दर्शन (Photo: Instagram/ani_trending)

Viral Video लोगों का छू रहा दिल

जब उसे दर्शन करने का मौका मिला, तो वह बहुत खुश हुई। बच्ची ने बड़ी ही सरल भाषा में कहा कि राम मंदिर बहुत सुंदर है और यहां आकर उसे बहुत अच्छा लगा। उसके चेहरे की खुशी और आंखों की चमक साफ बता रही थी कि यह अनुभव उसके लिए कितना खास था। उसकी मासूम बातें लोगों के दिल को छू रही हैं और यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में एक और दिलचस्प पल तब आया जब उससे भारत के मौसम के बारे में पूछा गया। इस पर आंजन्या ने बड़ी समझदारी से जवाब दिया।

End of Feed