VIDEO: हीरामंडी की फेमस वॉक कर 54 साल की आंटी ने इंस्‍टाग्राम पर लगाई आग, खुद Netflix भी करने लगा तारीफ

Viral Video: 54 वर्षीय महिला के इस वीडियो पर कई यूजर्स के कमेंट सामने आए, लेकिन सबसे खास कमेंट नेटफ्लिक्‍स का रहा। नेटफ्लिक्‍स ने कमेंट में लिखा कि, 'ऑब्सेस्ड, नीरू, तुम बड़े Wow हो।'

Viral Video: संजय लीला भंसाली का शो 'हीरामंडी' नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ था और इसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था। इस शो के 'सईयां हटो जाओ' गाने में अदिति राव हैदरी के स्‍पेशल वॉक को देखकर फैन्‍स भी काफी हैरान रह गए थे। गाने के एक क्लिप में बिब्बोजान के किरदार को नवाब वाल के लिए परफॉर्म करते हुए और अपनी गजगामिनी वॉक से दर्शकों को दीवाना बनाते हुए दिखाया गया है। इसी वॉक को रीक्रिएट करते हुए एक 54 वर्षीय महिला ने इंस्‍टाग्राम यूजर्स को अपना दीवाना बना लिया है। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है।

54 वर्षीय महिला।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

डिजिटल क्रिएटर नीरू सैनी इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं और डांसिंग वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस वीडियो में वे सिल्वर ब्लाउज और रंगीन लहंगे में नजर आ रही हें। मिरर वर्क से सजे मस्टर्ड येलो दुपट्टे को यूजर्स को वे काफी खूबसूरत लग रही हैं और अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना रही हैं। वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से वायरल पोस्ट को इंस्टाग्राम पर तीन लाख से अधिक लाइक और 16.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

End of Feed