सोचिए आप किसी काम से पैदल ही घर के बाहर जाते हैं और उसी समय बहुत जोरों की बारिश पड़नी शुरू हो जाती है। आपके पास खुद को बारिश से गीला होने से बचने के लिए छाता भी नहीं है। ऐसे में आप क्या करेंगे। आप खुद को बचाने के लिए सड़क के साइड बन रहे मकान या दुकान के छज्जों का सहारा लेकर खुद को बचाने की कोशिश करेंगे। पर तभी कुछ ऐसा हो जाए आपके साथ कि आप सोचने पर मजबूर हो जाएं कि ये हुआ क्या मेरे साथ?
वीडियो देख आप भी होंगे लोटपोट(Instagram/ lambu_and_gatu)
छलांग लगाकर सड़क पार करने की करता है कोशिश
सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे जिसने भी देखा बस वह लोटपोट ही हुआ। दरअसल होता ये है कि एक शख्स खुद को बारिश से बचाने के लिए सड़क के एक साइड बने छज्जों का सहारा लेकर जा रहा होता है। तभी वह छलांग लगाकर सड़क पर आने की कोशिश करता है। बस यहीं पर खेल हो जाता है। वह जैसे ही जंप लगाता है, फिसलकर गिर जाता है। जो घटना उसके साथ घटित होती है। उसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है: 'मुझे नहीं पता था कि ऐसा होगा', इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lambu_and_gatu नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "मेरी तो हंसी भी नहीं रुक रही है", दूसरे ने लिखा: "इससे हमें क्या सीख मिलती हैं कृपया बारिश के मौसम में घर से बाहर न निकलें", तीसरे ने लिखा: "ये मेरे साथ भी हुआ है, मैं गिर गई थी फट से"
