Viral Video: खेल-खेल में दोस्तों ने उतार दी पैंट, वीडियो देख कहेंगे- 'हर एक फ्रेंड...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 01:08 PM IST

Doston Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। दोस्तों का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • दोस्तों की मजेदार शरारत
  • मजाक-मजाक में उतार दी पैंट
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Doston Ka Viral Video: जब कभी दोस्तों का जमावड़ा होता है, तो मस्ती होना स्वभाविक है। कई बार तो दोस्त-यार इस तरह मस्ती करते हैं, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोस्तों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में दोस्तों का एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं एक बात जरूर कहेंगे, 'हर एक फ्रेंड...'।

Funny News

दोस्तों ने हद कर दी, (Photo Credit- Instagram )

वायरल वीडियो (Dosti Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह कुछ दोस्त आपस में मस्ती कर रहे हैं। एक लड़के की आंखें बंद है और उसके आस-पास कई लड़के घूम रहे हैं। देखकर ऐसा लगता है जैसे ये लोग पकड़-पकड़ी का खेला खेल रहे हैं। सभी लोग अजीबोगरीब अंदाज में लड़के को देख रहे हैं और उसे परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। बेचारा लड़का दोस्तों को पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन सब उसे चकमा देते हैं। इतना ही नहीं मस्ती-मस्ती में एक दोस्त ने लड़के की पैंट तक उतार दी। यह अजीबोगरीब नजारा कैमरे में कैद हो गया और वीडियो (Trending Video) को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें मजेदार वीडियो...

End of Feed