Viral Video: झरने से अचानक उमड़ने लगा पानी का सैलाब, नजारा देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 10:28 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक झरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, जिस तरह से झरने से पानी का सैलाब उमड़ रहा है उसने लोगों को दंग कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • झरने का चौंकाने वाला वीडियो
  • अचानक पानी का उमड़ने लगा सैलाब
  • नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए

Waterfall Ka Video: देश के कई हिस्सों में अब भी बारिश का कहर जारी है। कई जगहों पर तो बाढ़ जैसे हालात हैं। सोशल मीडिया पर भी एक से एक चौंकाने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहे हैं। आलम ये है कि भारी बारिश के कारण कुछ जगहों पर काफी नुकसान भी हुआ है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में एक झरने ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। यकीन मानिए इस नजारे को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी भौचक्के रह जाएंगे। हो सकता है अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाए।

WaterFall Video

झरने ने धारण किया विकराल रूप, (Photo Credit- Instagram)

कई लोग नेचर का लुत्फ उठाने के लिए नदियों, झरने और पहाड़ों पर जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं कुछ लोग झरने के नीचे बैठकर प्रकृति का आनंद ले रहे हैं। लेकिन, अगले ही पल जो होता है उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो। अचानक झरने से पानी का सैलाब उमड़ने लगता है। पानी का सैलाब देखकर वहां भगदड़ मच जाती है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। आप देख सकते हैं किस तरह लोग वहां से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो डर के कारण जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं और तेज रफ्तार में भागने लगते हैं। इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें वीडियो...

End of Feed