Viral Video: बस में घुसकर सीट पर सो गया कुत्ता, यात्रियों ने देखा तो किया ऐसा काम, आपको नहीं होगा यकीन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 10:42 AM IST

Viral Dog Video: वीडियो एक बस का है। वायरल हुए वीडियो में भीड़-भाड़ वाली बस के भीतर का नजारा दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ​​लोग बस के भीतर सीट न मिलने की वजह से खड़े हैं। हालांकि, तभी कैमरा एक सीट की तरफ जाता है। इस सीट पर एक कुत्ते लेटा नजर आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल छूने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • भीड़-भाड़ वाली बस के भीतर का वीडियो
  • सीट पर आराम से लेटा दिखा कुत्ता

Viral Dog Video: कुत्ते इंसानों को बेहद प्रिय होते हैं। बहुत सारे लोग अपने घरों में कुत्तों को पालते हैं और उन्हें अपने बच्चों की तरह प्यार करते हैं। हालांकि, जब लोग बाहर जाते हैं और उन्हें आवारा कुत्ते दिखते हैं तो वह उससे दूरी बना लेते हैंं। जब आवारा कुत्ते को पास आता देखते हैं तो लोग उससे भगा देते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक बस का है। वायरल हुए वीडियो में भीड़-भाड़ वाली बस के भीतर का नजारा दिख रहा है।

bus

कुत्ते का वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बस के भीतर सीट न मिलने की वजह से खड़े हैं। हालांकि, तभी कैमरा एक सीट की तरफ जाता है। इस सीट पर एक कुत्ते लेटा नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि कुत्ते ने दो सीट घेर रखी है और बड़ी ही गहरी नींद में सो रहा है। हालांंकि, कोई भी कुत्ते को उठाता नहीं है और कुत्ता सीट पर आराम से गहरी नींद में सो रहा होता है। दरअसल, लोगों ने कुत्ते को सीट पर से इसलिए नहीं उठाया, क्योंकि वह गहरी नींद में सो रहा था। वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है। देखें वीडियो-

End of Feed