Viral Video: किताबें हाथ में...हौसला दिल में, हर दिन 2 किमी का संघर्ष, अब आसान हुआ सफर; कहानी कर रही सबको प्रेरित

Viral Human Interest Story: बिहार के गोपालगंज जिले की एक दिव्यांग बच्ची पैरों में दिक्कत होने के बावजूद हर रोज करीब 2 किलोमीटर चलकर स्कूल जाती है। पिता नहीं हैं और मां मजदूरी करके घर चलाती है। परिवार ने कई बार व्हीलचेयर के लिए आवेदन किया, जिसके बाद गोपालगंज के जिलाधिकारी ने मदद की।

Emotional viral Story: बिहार के गोपालगंज जिले के रामनगर गांव की एक छोटी बच्ची इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। उसकी कहानी सुनकर हर कोई भावुक हो जाता है। इस बच्ची के पिता नहीं हैं और घर की सारी जिम्मेदारी उसकी मां पर है। मां दिन भर मजदूरी करके किसी तरह परिवार का खर्च चलाती है। बच्ची के पैरों में समस्या है, जिसकी वजह से वह ठीक से चल नहीं पाती। उसे व्हीलचेयर की सख्त जरूरत थी, लेकिन आर्थिक हालत इतनी कमजोर है कि परिवार इसे खरीद नहीं सकता था। इसके बावजूद बच्ची ने पढ़ाई करने का अपना सपना नहीं छोड़ा है।

Human Interest Story

पिता नहीं, मां मजदूर; फिर भी पढ़ाई नहीं छोड़ी, देखें वीडियो (X/@ChapraZila)

हाथ में किताबें लिए धीरे-धीरे पहुंचती है स्कूल

उसका स्कूल घर से लगभग दो किलोमीटर दूर है। रोज वह बड़ी मुश्किल से स्कूल पहुंचती है। कभी वह अपने पैरों को घसीटते हुए आगे बढ़ती है, तो कभी थोड़ी देर रुककर फिर चलने लगती है। हाथ में किताबें लिए वह धीरे-धीरे स्कूल तक पहुंचती है। रास्ता लंबा और थकाने वाला जरूर होता है, लेकिन पढ़ाई के प्रति उसका उत्साह कभी कम नहीं होता। गांव के लोग जब उसे इस तरह संघर्ष करते देखते हैं तो उनका दिल भर आता है। सभी कहते हैं कि इतनी छोटी उम्र में इतनी मजबूत इच्छाशक्ति बहुत कम देखने को मिलती है। बच्ची खुद भी समझती है कि पढ़ाई ही उसे एक बेहतर जिंदगी दे सकती है, इसलिए वह किसी भी हालत में स्कूल जाना नहीं छोड़ना चाहती।

End of Feed