Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे नजारे और मामले (Trending video) लोगों के बीच चक्कर लगाते रहते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाता है। जबकि, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े तुर्रम खां भी घबरा जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो गए। क्योंकि, इस वीडियो में 'धोनी, कोहली और रोहित' एक साथ ऑटो में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस नजारे को देखने के बाद लोग काफी हैरान भी हैं।
ऑटो में दिखे कोहली, रोहित, विराट...(तस्वीर साभार-@ditesh_roy)
ये भी पढ़ें - Video: जंगल सफारी घूमने आए पर्यटकों की जीप पर गैंडे ने किया हमला, सामने खड़ी मौत को देख चीखने-चिल्लाने लगे लोग
ये भी पढ़ें - Viral Video: “कल मेरे बाबा चले जाएंगे…” दादा-पोती की इस बातचीत ने पूरे सोशल मीडिया को रुला दिया
आज कल लोगों में सेलिब्रिटी को लेकर इतना क्रेज है कि उनके फैंस उनकी कॉपी करते रहते हैं। कभी उनकी तरह कपड़े पहन लेते हैं, तो कभी हेयरकट करा लेते हैं, तो कभी उनकी तरह एक्टिंग भी करने से परहेज नहीं करते। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई मामले आपको देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो देखकर तो आप भी जरूर कन्फ्यूज हो गए होंगे। दरअसल, इन दिनों IPL का सीजन चल रहा है। ऐसे में कुछ लोगों ने धोनी, कोहली और रोहित के नाम की जर्सी पहनकर ऑटो में बैठ गए। देखकर ऐसा लगता है जैसे ये तीनों खिलाड़ी साथ बैठे होंगे। देखें वीडियो...
ऑटो पर दिखे 'कोहली, धोनी, रोहित'
वीडियो ने आपको भी जरूर चौंका दिया होगा। कई लोग तो जरूर कन्फ्यूज हो गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ditesh_roy' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, करीब तीन लाख लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि क्या ये सच में थाला है। एक ने लिखा इन तीनों ने गरीबी देखी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
