Deer Jump Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार यहां आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें हिरण का एक बच्चा जबरदस्त अंदाज में छलांग लगाकर रोड क्रॉस करते नजर आया। इस नजारे को देखकर लोग भौचक्के रह गए। कईयों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा था।
हिरण के बच्चे ने लगाई छलांग
आज कल सोशल मीडिया पर भी जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Shocking Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। अब इस वायरल वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, किस तरह हिरण का बच्चा छलांग लगा रहा है। जंगलों से निकलते हुए हिरण का बच्चा भीड़-भाड़ वाली सड़क के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वो खतरनाक अंदाज में छलांग लगाते हुए रोड को क्रॉस करता है। जिस तरह वो छलांग लगाकर रोड क्रॉस करता है, उसे देखकर सब दंग रह जाते हैं और कुछ लोग इस नजारे को कैमरे में कैद कर लेते हैं। देखें वीडियो...
Ohh dear deer ☺️☺️Jump of the life t.co/SSb5Rwrqs4
— ANI (@ANI) Oct 4, 2022
चौंकाने वाला नजारा
इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आपकी आंखें भी खुली की खुली रह गई होगी। हो सकता है इस तरह का नजारा आपलोगों ने पहली बार देखा हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। आलम ये है कि इस वीडियो को अब तक 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 1800 से लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
