इंसानों से अच्छी मराठी बोलने वाला कौआ, आवाज सुनकर दिमाग घूम जाएगा, देखें वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 12, 2025, 01:45 PM IST

Maharashtra Viral Video: हैरान करने वाला वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है, जिसके बाद यह इंटरनेट सनसनी बन गया। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे 'कलियुग का संकेत' बता रहे हैं, तो कुछ इसे कौए की बुद्धिमता का शानदार उदाहरण मान रहे हैं।

Maharashtra Viral Video: महाराष्ट्र के पालघर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक कौआ इंसानों की तरह मराठी में बोलते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह अनोखा कौआ 'पापा', 'मम्मी', 'काका' और 'बाबा' जैसे शब्दों को इतनी साफ आवाज में बोल रहा है कि सुनने वालों का दिमाग घूम गया है। इस कौए की वीडियो को देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं और इसे प्रकृति का चमत्कार बता रहे हैं।

Viral Video

मराठी भाषा बोलने वाले कौए का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (Photo/Twitter)

मराठी बोलने वाला कौआ

जानकारी के मुताबिक इस कौए को पालघर के वाडा तालुका के गरगांव गांव की रहने वाली तनुजा मुकने ने पाला है। करीब तीन साल पहले तनुजा ने एक घायल कौए को अपने घर लाकर उसकी देखभाल की थी। इस दौरान कौए ने उनके परिवार के साथ रहते हुए इंसानों की आवाज की नकल करना सीख लिया। तनुजा के मुताबिक यह कौआ उनके घर में बच्चों की तरह पला-बढ़ा है और अब परिवार के सदस्यों की तरह बात करता है।

End of Feed