VIDEO: महिला यात्री और बस ड्राइवर ने एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, किराया देने को लेकर मचा हंगामा

Viral Video: वीडियो में महिला यात्री ड्राइवर को बस से बाहर खींचती और फिर मुक्का मारती नजर आ रही है। इसके ठीक तुरंत बाद ड्राइवर भी जवाब देना शुरू करती है और पर लातें मारने लगती है। फॉक्स न्यूज ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

Viral Video: भारत में बस ड्राइवर और सवारी के बीच लड़ाई होना काफी आम बात है, लेकिन ऐसा ही एक वीडियो लॉस एंजिलिस से सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ लॉस एंजिलिस में कथित किराया विवाद को लेकर महिला ने ड्राइवर पर हमला कर दिया। कथित तौर पर, महिला ने अपनी सवारी के लिए भुगतान करने से इनकार कर दिया। हालांकि डैश बसें वर्तमान में निःशुल्क हैं। इसलिए विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है। वैसे, टाइम्‍स नाउ नवभारत ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल हुआ वीडियो।

इंस्‍टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में महिला यात्री ड्राइवर को बस से बाहर खींचती और फिर मुक्का मारती नजर आ रही है। इसके ठीक तुरंत बाद ड्राइवर भी जवाब देना शुरू करती है और पर लातें मारने लगती है। फॉक्स न्यूज ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को बहुत सारे व्यूज और लाइक्स मिले हैं। वहीं कमेंट बॉक्‍स में भी लोगों ने इस पर काफी टिप्‍पणियां की हैं।

End of Feed