Dulha Dulhan Video: भारत में शादी के मौके पर तरह-तरह की रस्में निभाई जाती हैं। इसमें से अधिकतर रस्में दूल्हा-दुल्हन के साथ ही निभाई जाती हैं। ये रस्में जहां शादी से कुछ दिन पहले शुरू होकर शादी के बाद भी चलती रहती हैं। दुल्हन की विदाई के बाद भी कई तरह की रस्में उसे ससुराल में निभानी पड़ती हैं। ऐसी ही एक रस्म है अंगूठी ढूंढने की। बता दें कि जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंचती है तो उसके सामने दूध की एक थाली रखी जाती है।
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Dulha Dulhan Fight: विदाई के बाद जाने किस बात पर भड़की दुल्हन, दूल्हे को कार में ही कूट दिया, देखें Video
दूल्हे राजा की देखने लायक है हालत
दूध की इस थाली में एक अंगूठी डाली जाती है, जिसे दूल्हा और दुल्हन को मिलकर ढूंढनी होती है। जो भी इस अंगूठी को ढूंढ निकालता है, उसे इस रस्म का विनर माना जाता है। एक तरह से इस रस्म में जहां ताकत का खेल होता है, वहीं दिमाग का इस्तेमाल भी करना होता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह इसी रस्म से जुड़ा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने थाली से अंगूठी तो ढूंढ ली है, लेकिन दूल्हा इस अंगूठी को छीनने की कोशिश कर रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे राजा अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं, लेकिन दुल्हन से अंगूठी छीन नहीं पाते हैं। आप देख सकते हैं कि अंगूठी ढूंढने के बाद दुल्हन ने उसे अपनी मुट्ठी में कुछ इस तरह कसकर पकड़ लिया है कि लाख कोशिशों के बाद भी दूल्हा उसे छुड़ा नहीं पाता है। इस दौरान दूल्हे राजा की हालत देखने लायक होती है। वह अपने दोनों हाथों का पूरा जोर लगा देता है, लेकिन दुल्हन की मुट्ठी भी नहीं खोल पाता है। वीडियो में आप दुल्हन की ताकत और जोश देख सकते हैं। वीडियो देखकर लोगों ने दूल्हे पर तंज कसा है कि अभी से ही दम निकल गई है।
