Viral Video: हरियाणवी गाने की धुन पर लड़कों ने काटा गदर, बाइक को कंधे पर उठाकर किया धांसू डांस

Viral Video: बाइक उठाकर डांस करने का यह अंदाज लोगों को न सिर्फ हैरान कर रहा है बल्कि हंसी भी ला रहा है। हालांकि कुछ लोग इस तरह के स्टंट को सार्वजनिक जगहों पर खतरनाक भी बता रहे हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन की ओर से इस वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए तरह-तरह के अतरंगी काम करते हैं। इनमें से कई लोग सुपरहिट हो जाते हैं जो बाद में ऐसे ही कंटेंट पर की झड़ी लगा देते हैं। इन वीडियो में आपने कुकिंग से लेकर व्‍लॉगिंग और सिंगिंग से लेकर डांस‍ तक कई चीजें देखी होंगी। हाल ही में ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में लड़कों का एक झुंड हरियाणवी गाने 'जाट्टां का छोरा' पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां पर लड़कों ने अपने बवाल डांस से सोशल मी‍डिया पर गदर काट दिया है। खास बात ये है कि, वीडियो में एक युवक जाट गाने की धुन पर कंधे पर बाइक उठाकर जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र का है।

डांस करते शख्‍स का वीडियो वायरल।

वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान आकाश नाम के युवक के रूप में हो रही है, जो एक विवाह समारोह में अपने मित्र प्रदीप की शादी में शामिल होने पहुंचा था। उत्साह और जोश से भरपूर आकाश ने जैसे ही जाट गाना बजते देखा, वैसे ही कंधे पर बाइक उठाकर डांस करना शुरू कर दिया। यह अनोखा अंदाज देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही देखते ही देखते वायरल हो गया। हजारों की संख्या में लोग इसे देख चुके हैं और इस पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कोई उसे 'असली बाहुबली' बता रहा है तो कोई कह रहा है कि 'इसको माहिष्मती सम्राट ढूंढ़ रहा है।'

End of Feed