गर्लफ्रेंड को खाना देने के लिए डिलीवरी ब्‍वॉय बनकर हॉस्‍टल पहुंचा शख्स, वायरल हो रहा ये क्‍यूट VIDEO

Viral Video: इस वीडियो की शुरुआत में पहले तो शख्‍स स्कूटर पर ग्रोसरी आइटम का बैग लेकर हॉस्टल के गेट पर रुकता है। वह अपनी बाइक पार्क करने के बाद पार्सल सौंपने के लिए आगे बढ़ता है। वह डिलीवरी एजेंट लग रहा होता है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती का ब्‍वॉयफ्रेंड डिलीवरी एजेंट बनकर देर रात उसके लिए खाना लाता है, जिसे देखने के बाद वीडियो ने लोगों का दिल ही जीत लिया। @yaplof नामक इंस्‍टाग्राम हैंडल से वीडियो को पोस्‍ट किया गया है। इस वीडियो का शीर्षक था- 'POV: जब आपके ब्‍वॉयफ्रेंड को हॉस्टल में आने की अनुमति नहीं होती है, तो वह आपके लिए खाना लाने के लिए जियो मार्ट की तरह कपड़े पहनता है।'

डिलीवरी ब्‍वॉय बनकर पहुंचा लड़का।

इस वीडियो की शुरुआत में पहले तो शख्‍स स्कूटर पर ग्रोसरी आइटम का बैग लेकर हॉस्टल के गेट पर रुकता है। वह अपनी बाइक पार्क करने के बाद पार्सल सौंपने के लिए आगे बढ़ता है। वह डिलीवरी एजेंट लग रहा होता है, जैसे ही वह पास आता है तो गर्लफ्रेंड को देखकर मुस्कुराता है और खाना सौंपते समय वे दोनों हंसते हैं। महिला अपने बॉयफ्रेंड को 'थैंक्यू, भैया' कहकर चिढ़ाती है, जिस पर वह उसे एक नज़र से देखता है और जाने से पहले वे दोनों मुस्कुराते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों ने लड़के को ग्रीन फ्लैग कैटेगरी का बताया।

End of Feed