Viral Video: आंटी जी ने पहली बार ऑर्डर किया Blinkit, रिएक्शन देख इंटरनेट हुआ फैन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मां पहली बार खुद से Blinkit पर ऑर्डर करती है। ऑर्डर करने के बाद उनकी खुशी बच्चों जैसी होती है और पूरा परिवार मिलकर उन्हें बधाई देता है।

आज के समय में ऑनलाइन खरीदारी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। अब लोग छोटी से छोटी चीज के लिए भी बाजार जाने के बजाय मोबाइल पर ऐप खोलकर ऑर्डर करना ज्यादा आसान समझते हैं। खासकर आज की युवा पीढ़ी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग बिल्कुल आम बात है। लेकिन आज भी बहुत-सी महिलाएं और बुजुर्ग लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से थोड़ा घबराते हैं। उन्हें डर रहता है कि कहीं गलती न हो जाए या पैसा फंस न जाए। ऐसे में जब कोई बुजुर्ग महिला पहली बार खुद से ऑनलाइन ऑर्डर करती है, तो वह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि बन जाती है। इसी से जुड़ा एक प्यारा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Mom first online Blinkit order

Viral Video: आंटी जी ने पहली बार ऑर्डर किया Blinkit, देखें वीडियो (फोटो: X/@vedikabaisa)

17 सेकंड का वीडियो

यह वीडियो भले ही 17 सेकंड का हो, लेकिन उसमें प्यार, गर्व और खुशी साफ दिखाई देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला खुशी-खुशी अपनी बेटी के पास आती है। उसके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान होती है। वह बेटी को बताती है कि उसने Blinkit से खुद ऑर्डर कर दिया है। यह सुनकर बेटी पहले तो हैरान रह जाती है, क्योंकि उसे भरोसा ही नहीं होता कि उसकी मां ने अकेले ऐप इस्तेमाल किया होगा। फिर मां सिर हिलाकर हां कहती है और उसकी आंखों में चमक दिखाई देती है। उनकी खुशी बिल्कुल बच्चों जैसी लगती है, जैसे किसी ने कुछ नया सीख लिया हो।

End of Feed