OMG: हाथी के पैर से बॉडी मसाज ले रही थी महिला, Video में आगे जो हुआ देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

Viral Video: आप वीडियो में देख पाएंगे कि महिला जमीन पर पेट के बल लेटी है। सबसे हैरान करने वाली बात तब होती है, जब पीछे से एक बड़ा सा भारी-भरकम हाथी आता है। इसके बाद हाथी उस महिला की पीठ पर अपना पैर रख देता है।

Viral Video: हाथी इस धरती पर पाया जाने वाला सबसे भारी-भरकम जानवर होता है। आपने कई बार ऐसी खबरें सुनी होंगी कि एक हाथी ने अपने पैरों से कुचलकर किसी इंसान की जान ले ली। हम सभी जानते हैं कि हाथी का पैर रखना मतलब किसी का जान से हाथ धोना है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला हाथी के पैर से बॉडी मसाज लेती नजर आ रही है।

Elephant Massage Video

महिला ने हाथी से लिया बॉडी मसाज (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

महिला का यह कारनामा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक महिला अपनी जान दांव पर लगाकर हाथी से मसाज करवा रही है। वीडियो थाईलैंड के एलिफेंट आईलैंड का बताया जा रहा है। आपको बता दें कि यहां हाथी के द्वारा इंसानों को बैक मसाज दिया जाता हैं, जो इन दिनों काफी चलन में है। आप वीडियो में देख पाएंगे कि महिला जमीन पर पेट के बल लेटी है। वहीं एक शख्स उसकी पीठ पर कपड़ा रखता नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed