Viral Video: 'मैंने पायल है छनकाई' 90 के दशक का आइकॉनिक गाना था। साल 1999 में रिलीज हुआ फाल्गुनी पाठक का यह गाना तब लोगों की जुबान पर रहता है। उस जमाने के लोगों को यह गाना इतना पसंद आता था कि लगभग सभी शादियों में यह गाना बजता था। अब सिंगर नेहा कक्कड़ ने इस गाने को रीमिक्स किया है। इसके बाद यह गाना फिर से ट्रेंड करने लगा है। नेहा कक्कड़ ने फाल्गुनी पाठक के गाने 'मैंने पायल है छनकाई' को रीमिक्स करके 'ओ सजना' बना दिया है।
भाभी का डांस
इस गाने पर इन दिनों लोग जमकर रील्स बना रहे हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में एक भाभी ने इस गाने पर रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसके बाद से यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि सिंगर नेहा कक्कड़ की भी नजर इस पर पड़ गई। इसके बाद नेहा कक्कड़ ने इस गाने को अपने अकाउंट से शेयर किया। नेहा कक्कड़ को यह गाना बहुत पसंद आया। गाना शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने भाभी की जमकर तारीफ भी की। देखें वीडियो-
भाभी ने अपने डांस से ढा दिया कहर
नेहा कक्कड़ ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आपको ढ़ेर सारा प्यार.. इसी तरह लाइफ को एजॉय करते रहिए। जब मैं आप जैसे लोगों को ऐसे डांस करते हुए देखती हूं तो काफी खुश हो जाती हूं। खासकर मांओं को.. क्योंकि वो जीवनभर मेहनत करती हैं और अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं।' नेहा कक्कड़ द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद से इसे 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वीडियों लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यूजर्स इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने बच्चे के साथ छत पर गई थीं। इस दौरान 'ओ सजना' गाना बजने लगता है। इसके बाद महिला इस गाने पर इतना करारा डांस करती है कि इंटरनेट पर तहलका मचा देती है। आप देख सकते हैं कि महिला खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है। वह ओ सजना गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। महिला का डांस ऐसा है, जिसके सामने अच्छे-अच्छे फेल हो जाएंगे।
