VIDEO: दिल्‍ली के बाद अब बेंगलुरु मेट्रो में भी लिपलॉक, एक-दूसरे को किस करते कपल का वीडियो वायरल

Bengaluru Metro Couple Kissing Video: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में किसिंग के बाद अब एक ताजा वीडियो बेंगलुरु मेट्रो (Bengaluru Metro) से सामने आया है। इसमें एक वीडियो गेट पर खड़े होकर लिप‍लॉक करते देखा जा सकता है।

Bengaluru Metro Couple Kissing Video: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में तो आपने रोमांस करते हुए कपल के वीडियो खूब देखे होंगे। अब हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो बेंगलुरु मेट्रो (Bengaluru Metro) से भी सामने आया है। इस वीडियो में एक कपल खुलेआम एक-दूसरे को किस करते हुए द‍िख रहा है। अब इन दोनों लोग का अश्‍लील कारनाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्‍यक्ति ने दावा किया है कि, 'कपल सैकड़ों यात्रियों के बीच एक-दूसरे को चूम रहा था।' इसके बाद वीडियो बनाने वाले ने बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) से उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

बेंगलुरु मेट्रो में किस करते पकड़ा गया कपल।

बेंगलुरु पुलिस ने किया रिएक्‍ट

सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर इस वीडियो को @Sam459om नामक हैंडल से शेयर किया गया है। दिल्ली मेट्रो के से इसकी तुलना करते हुए लिखा गया है कि, अरे @OfficialBMRCL @NammaMetro_ @BlrCityPolice। नम्मा मेट्रो में क्या हो रहा है? धीरे-धीरे बेंगलुरु मेट्रो दिल्ली मेट्रो में तब्दील होती जा रही है। उन पर कुछ कार्रवाई करें, लड़की सचमुच लड़के को चूम रही थी।” इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए बेंगलुरु पुलिस ने त्‍वरित प्रतिक्रिया दी। बेंगलुरु पुलिस ने एक्स पोस्ट पर जवाब दिया, "ध्यान दें, कृपया DM कर अपना संपर्क नंबर प्रदान करें।"

End of Feed