Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भयानक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक चील लड़की को उठाकर ले जाते हुए दिख रही है। हालांकि, येन केन प्रकारेण उसे बचा लिया जाता है। इस फुटेज ने इंटरनेट पर यूजर्स को चौंका दिया है। हालांकि, यूजर्स का एक वर्ग इस वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठा रहा है। लोगों का कहना है कि, 'वीडियो असली है या नकली?' इंस्टाग्राम पर डेली मेल द्वारा वीडियो को शेयर किया गया जिसके कैप्शन में लिखा था, 'एक विशाल चील ने झपट्टा मारकर एक बच्चे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसकी योजना विफल हो गई क्योंकि बच्चे को एक शख्स ने बचा लिया!' इसी क्लिप को इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर फिर से शेयर किया गया है।
वीडियो में, एक चील एक इंसान को देखती है जो एक छोटी लड़की लगती है। इसके बाद वो हमला करने की मुद्रा में आ जाती है। चील काफी तेज स्पीड से झपट्टा मारती है। इसके बाद वो लड़की को ले जाने की कोशिश करती है। हालांकि, समय रहते एक आदमी दौड़ता हुआ आता है और उसे तेज़ी से खींचकर चील की पकड़ से बचा लेता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिज़न्स से इस वीडियो को काफी लाइक, व्यूज और मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक यूजर ने कहा कि, 'हाँ, वह पक्षी उस बच्चे को नहीं उठा पाएगा, लेकिन उन पंजों ने शायद कुछ नुकसान पहुँचाया होगा।' दूसरे ने कहा कि, 'लगभग एक सेटअप जैसा लगता है।' तीसरे ने सवाल किया, 'क्या यह नकली है?' कई अन्य लोगों ने भी वीडियो की प्रामाणिकता पर संदेह व्यक्त किया। वैसे टाइम्स नाउ नवभारत इस वायरल वीडियो या इससे जुड़े किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है।
