Animals Viral Video: हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल की गई है, जिससे हर इंसान को सबक लेनी चाहिए कि बेजुबानों को कभी भी बेवजह परेशान ना करें। ये कभी भी भारी पड़ सकती है। जैसा कि इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक लड़की चिड़ियाघर में लंगूर को देखने जाती है और जो होता है, वह बेहद खतरनाक है। यूजर्स भी लड़की की इस गलती पर काफी भड़क रहे हैं।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जब लड़की चिड़ियाघर में जाती है तो लंगूर को बेवजह हाथ मारती है और फिर क्या.. लंगूर गरम हो जाता है और तुरंत वह लड़की के बाल पकड़ लेता है, जिसे ना तो लड़की और ना ही उसका दोस्त छुड़ा पाता है। ऐसे में एक बार छोड़ने के बाद जब लड़की उस रास्ते से आगे बढ़ने लगती है और लंगूर फिर से लड़की का बाल पकड़ लेता है। लेकिन इस बार लड़की की किस्मत सही होती है। ऐसे में लंगूर की ये सीख लड़की हमेशा याद रखेगी।
लंगूर ने लड़की को सिखाया अच्छा सबक
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि अब तो दीदी स्वाद आ ही गया होगा, जानवरों को ऐसी सेवा मिलती रहनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इससे बेहतर सबक लड़की के लिए और कुछ हो ही नहीं सकता। इस वीडियो को अब तक काफी लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
