Viral Spiritual Art: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी-सी लेकिन बेहद खूबसूरत वीडियो लोगों का ध्यान खींच रही है। इस वायरल वीडियो में एक कलाकार ने गुलाब की पत्ती पर भगवान शिव के आदियोगी रूप का चित्र बनाया है। यह कला इतनी बारीकी और खूबसूरती से बनाई गई है कि देखने वाला कुछ पल के लिए रुककर उसे ध्यान से देखने लगता है। वायरल वीडियो (viral video) की शुरुआत में एक दिलचस्प कैप्शन दिखाई देता है। उसमें लिखा होता है, 'यह गुलाब की पत्ती है या कुछ और?' पहली नजर में यह सच में एक साधारण गुलाब की पत्ती ही लगती है। लेकिन जैसे ही कैमरा पत्ती के करीब जाता है, उस पर बना आदियोगी का चित्र साफ नजर आने लगता है।
छोटी-सी पत्ती पर शिव का चेहरा,देखें वीडियो (फोटो: Instagram/artwithramakant)
प्रकृति और भक्ति दोनों का सुंदर मेल
पत्ती पर इतने छोटे और बारीक तरीके से शिव जी का चेहरा बनाया गया है कि यह एक अद्भुत कला का नमूना लगता है। जब लोग इसे ध्यान से देखते हैं तो उन्हें महसूस होता है कि यह सिर्फ एक पत्ती नहीं, बल्कि एक छोटी-सी दिव्य कलाकृति है। इस कला में प्रकृति और भक्ति दोनों का सुंदर मेल दिखाई देता है। गुलाब की पत्ती जैसी साधारण चीज को कलाकार ने अपनी कल्पना और मेहनत से खास बना दिया है। वीडियो में आगे कलाकार लोगों से एक सवाल भी पूछता है। वह लिखता है, “कैसा लगा आदियोगी का चित्र गुलाब की पत्ती पर?” यह सवाल लोगों को अपनी राय देने के लिए प्रेरित करता है। कई लोग इस कला की तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं और इसे बहुत सुंदर बता रहे हैं।
यूजर्स खूब देख रहे हैं वायरल वीडियो
वीडियो का एक और खास हिस्सा तब आता है जब कलाकार अपने हाथ दिखाता है। उसके हाथों पर अभी भी होली के रंग लगे हुए नजर आते हैं। इससे पता चलता है कि होली का त्योहार अभी हाल ही में मनाया गया है और उसके रंग अभी भी पूरी तरह से नहीं उतरे हैं। इसके बाद कलाकार लोगों से पूछता है, “आपके यहां होली का रंग उतर गया या अभी बाकी है?" यह सवाल सुनकर लोग अपनी होली की यादों को भी याद करने लगते हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर artwithramakant नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
