Reels with Python: सोशल मीडिया पर वायरल होने और कुछ लाइक्स के चक्कर में आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार बैठे हैं। आपने न सिर्फ बच्चों और युवाओं को बल्कि बुजुर्गों को भी ऊटपटांग हरकतें करते हुए वीडियो बनाते देखा है। वीडियो बनाकर वह इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं और वायरल होने की चाह रखते हैं। इसके साथ ही उन्हें लाइक्स और कमेंट की भी चाह होती है। इसी क्रम में हम आपके लिए बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो लेकर आए हैं।
अजगर के साथ रील्स (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- OMG: पत्नी ने वैलेंटाइन गिफ्ट लेने से किया इंकार, पति ने कूड़े में फेंक दी डेढ़ करोड़ रुपये की कार
रूह कंपाने वाला वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला बेड पर लेटकर रील्स बना रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने रील्स बनाते हुए एक अजगर को अपने हाथों से पकड़ा है। आप देख सकते हैं कि महिला अजगर के साथ रील्स बना रही है। इस दौरान अजगर महिला के हाथों से चलते हुए उसके शरीर के अन्य अंगों तक पहुंचता है। हालांकि, महिला को जरा भी डर नहीं है कि अजगर उसके ऊपर हमला कर सकता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि महिला बिना डरे अजगर के साथ रील्स बना रही है। महिला को अजगर के साथ रील्स बनाता देख लोगों की हालत खराब हो रही है। इस हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर mazz666_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
