Light From Eye: आपने इस दुनिया में बहुत सारी हैरान करने वाली चीजें देखी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी किसी की आंखों से रोशनी निकलते देखी है। इस दुनिया में एक शख्स ऐसा है, जिसकी आंखों से मोबाइल के टॉर्च जितनी रोशनी निकलती है। यह रोशनी इतनी ज्यादा है कि शख्स इस रोशनी से अंधेरे में कुछ ढूंढ सकता है। यहां तक कि इस रोशनी का इस्तेमाल कर वह किताबें भी पढ़ सकता है। जिसने भी शख्स का वीडियो देखा वह हैरान रह गया है। अब आपको इसकी सच्चाई से रूबरू करवाते हैं।
आंख में टॉर्च (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
हैरान करने वाला वीडियो
दरअसल, अमेरिका के 33 साल के ब्रायन स्टेनली (Brian Stanley) की एक आंख कैंसर से खराब हो गई थी। इसके बाद ब्रायन ने एक आई-कैचिंग इनोवेशन (Eye-Catching Innovation) तैयार किया। उन्होंने खुद के लिए के कृत्रिम आंख (Prosthetic Eye) बनाई। अपने कृत्रिम नेत्रगोलक (प्रोस्थेटिक गोल आंख) को ब्रायन ने पूरी तरह से काम करने वाली टॉर्च में बदल दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कृत्रिम आंख दिखाते हुए कई सारे वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में आप आंख से लाइट निकलते हुए देख सकते हैं। देखें वीडियो-
ब्रायन ने लाइट बंद करके खुद कमरे में आंख से निकलने वाली लाइट का डेमो दिया। ब्रायन स्टेनली कह रहे हैं कि टाइटेनियम स्कल लैंप (Titanium Skull Lamp) से अंधेरे में पढ़ाई की जा सकती है। यह गर्म नहीं होता और लाइट की बैटरी लाइफ 20 घंटे तक है। उनका यह इनोवेशन देखकर दुनियाभर के लोग हैरान रह गए हैं। लोगों उनके पेज पर जा-जाकर उनका वीडियो देख रहे हैं। लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने उनका वीडियो देखकर कमेंट किया, 'यह गजब है। मैड मिमिर फ्रो गॉड ऑफ वॉर यहीं वाइब्स देता है।' बता दें कि इससे पहले ब्रायन ने एक कृत्रिम आंख (Artificial Eyes) बनाई थी जिसमें फिल्म 'टर्मिनेटर' में अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के कैरेक्टर की तरह ही चमक थी।
