Viral Video: हम इंसानों से ज्यादा समझदार निकला पक्षी, पानी पीने के बाद ऐसे बंद किया नल, दिल हार बैठेंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 31, 2024, 11:45 AM IST

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पक्षी को प्यास लगती है तो वह एक नल के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वह नल खोलकर पानी पीना शुरू करता है।

Viral Video: पूरे देश में इन दिनों गर्मी तेजी से बढ़ रही है। अभी मार्च का महीना भी नहीं बीता है, लेकिन गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मियों में सबसे ज्यादा समस्या पानी की बढ़ जाती है। हम इंसान तो किसी तरह अपना काम चला लेते हैं, लेकिन पशु-पक्षियों के लिए गर्मी का समय बेहद कठिन होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि प्यास के मारे कई पशु-पक्षी तड़पकर मर जाते हैं। हम इंसानों को भले ही पानी की अहमियत पता नहीं है, लेकिन जीव-जन्तुओं और पक्षियों को इसकी कीमत पता होती है।

bird

पक्षी ने पानी पीने के बाद बंद किया नल

पक्षी को भी पता है कि बचाना है पानी

इन दिनों एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। यह वीडियो एक पक्षी से जुड़ा है। वीडियो देखकर आप कहेंगे कि यह पक्षी हम इंसानों से ज्यादा होशियार है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पक्षी को प्यास लगती है तो वह एक नल के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वह नल खोलकर पानी पीना शुरू करता है। आप देख सकते हैं कि जब नल से पानी ज्यादा निकलने लगता है तो पक्षी नल को बंद कर देता है। देखें वीडियो-

End of Feed