Ajab Gajab Video: ओडिशा के पुरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सांप रेस्कुअर के घर में एक-दो नहीं बल्कि 19 मोनोकल्ड कोबरा ने जन्म लिया। इन सांपों का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। यह घटना काकटपुर इलाके की है। जिस शख्स के घर में 19 मोनोकल्ड कोबरा सांपों ने जन्म लिया है, वह सांपों का रेस्क्यू करता है। कुछ दिन पहले ही इस शख्स ने इन कोबरा को जन्म देने वाली नागिन का रेस्क्यू किया था।
शख्स के घर में 19 कोबरा का जन्म
सांपों का रेस्क्यू करता है शख्स
खबर के अनुसार, पुरी जिले में शुक्रवार को नागिन के अंडों से 19 मोनोकल्ड कोबरा के बच्चे निकले। कुछ दिन पहले ही स्नेक हेल्पलाइन के सदस्य ब्रज किशोर साहू ने एक मोनोकल्ड कोबरा नागिन को बचाया था। उस दौरान नागिन गर्भवती थी। इसके बाद ब्रज किशोर साहू ने नागिन को एक प्लास्टिक के जार में सुरक्षित रख दिया था। इसके ठीक दो दिन बाद नागिन ने पूरे 19 अंडे दिए थे। जैसे ही नागिन ने अंडे दिए, वैसे ही ब्रज किशोर साहू ने नागिन को जंगल में छोड़ दिया था। देखें वीडियो-
वहीं नागिन के अंडों को ब्रज किशोर साहू ने सुरक्षित रख लिया था। इस घटना के लगभग 60 दिनों बाद उन अंडों से 19 बच्चे निकले हैं। देखने में ये बच्चे बहुत ही ज्यादा क्यूट और सुंदर नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये बच्चे काफी ज्यादा जहरीले हैं। इन बच्चों को प्लास्टिक के जार से सावधानीपूर्वक निकाला गया है। इसके बाद इन्हें भी सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
