गांव के नन्हे बॉलर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, टायर के बीच से उखाड़ दिया तीनों स्टंप, Video इंटरनेट पर वायरल

Viral Video: वीडियो में बच्चे को अनोखे-अनोखे तरीके से गेंदबाजी करते देख पाएंगे। किसी वीडियो में वह टायर के बीच से स्टंप उखाड़ता दिख रहा है तो किसी वीडियो में वह कांच की बोतलों का स्टंप बनाकर उन्हें उखाड़ता नजर आ रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 12 साल के बच्चे ने अपनी बॉलिंग से तहलका मचाया हुआ है। बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने क्रिकेट प्रेमियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आप 12 साल के बच्चे को किसी गांव की पिच पर गेंदबाजी करता देख सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा कोई आम गेंदबाजी नहीं कर रहा है, बल्कि उसकी रफ्तार, एक्यूरेसी और आत्मविश्वास के सामने बड़े-बड़े बैट्समैन पानी मांग सकते हैं।

Bowler Video

बच्चे का वीडियो (एक्स- @navsekera)

12 साल के बच्चे ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

आप वायरल वीडियो में बच्चे को अनोखे-अनोखे तरीके से गेंदबाजी करते देख पाएंगे। किसी वीडियो में वह टायर के बीच से स्टंप उखाड़ता दिख रहा है तो किसी वीडियो में वह कांच की बोतलों का स्टंप बनाकर उन्हें उखाड़ता नजर आ रहा है। वह स्टंप्स को इतनी सटीकता से उखाड़ता है, जैसे कोई अनुभवी बॉलर कर रहा हो। बॉलिंग के दौरान बच्चे का कंट्रोल और निशाना देख हर किसी को भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह की याद आ रही है। देखें वीडियो-

End of Feed