सोशल मीडिया पर इन दिनों अंतर खोजने वाला ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोगों से एक जैसी दिखने वाली दो तस्वीरों में 5 अंतर खोजने को कहा गया है। दावा किया जा रहा है कि इस तस्वीर में कुल 5 अंतर 100 में से 10 लोग भी नहीं खोज पाए। कई लोगों ने खोजने की कोशिश की मगर कोई 3 तो कोई 4 पर ही अटक गया। अधिकतर लोगों ने इस तस्वीर में 2 अंतर ही खोज पाए। अब बारी आपकी है। अगर आपने इस तस्वीर में 5 अंतर खोज लिए तो मान लिया जाएगा कि आपकी नजरें बहुत तेज हैं।
तस्वीर में 5 अंतर खोजें (Image Credit - iStock)
तस्वीर में 5 अंतर खोजें (Image Credit - iStock)
20 सेकेंड में खोजें 5 अंतर
वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको एक बगीचे में एक प्यारा सा चूहा, मशरूम, तितली, लेडीबग और पेड़ दिखाई दे रहा होगा। पहली नजर में दोनों तस्वीरें बिल्कुल एक जैसी लगती हैं, लेकिन असल में इनमें 5 छोटे-छोटे अंतर छिपे हुए हैं। आपको उन्हीं अंतरों को खोजकर दिखाना है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज को और भी दिलचस्प बनाने के लिए इसमें समय सीमा भी तय की गई है। अगर टाइम लिमिट ना हो तो फिर चैलेंज का फिर मजा ही क्या रह जाएगा इसलिए आपको तस्वीर में 5 अंतर मात्र 20 सेकंड में खोजकर दिखाना है।
क्या आपको दिखे वो पांच अंतर?
अगर आपने समय रहते 5 अंतर को खोज लिए तो समझो आप उन 1% लोगों में शामिल हैं, जो दूसरों के मुकाबले काफी तेज दिमाग और नजरों के हैं। अगर नहीं खोज पाए तो समझना कि आप भी उसी नाव पर सवार हैं, जिस पर बाकी के 99% लोग हैं। जल्दी करें आपका समय समाप्त होने वाला है। लास्ट 5 सेकेंड बस आपके पास रह गए हैं। 5..., 4..., 3..., 2..., 1... टाइम अप! आपका समय समाप्त हो गया। जिन लोगों को वे 5 अंतर दिख गए उन्हें बधाई और जिन्हें नहीं दिखे, वे नीचे दी गई इस तस्वीर को देखें। इसमें हमने उन 5 अंतरों पर सफेद रंग का घेरा लगाकर दिखाया है।
ये रहे 5 अंतर (Image Credit - iStock)
ये रहे वो 5 अंतर
- चूहे का पैर, जो दूसरे तस्वीर में गायब है।
- बगीचे में लटक रही एक टहनी की पत्ती, जो दूसरे तस्वीर में गायब है।
- लेडीबग के शरीर पर बने गोल-गोल आकार, जहां दूसरे तस्वीर में दिल का आकार बना हुआ है।
- पेड़ के पीछे छिपा एक और जानवर का सिर, जो दूसरे तस्वीर में नहीं दिख रहा।
- तितली का रंग, पहले में नीला तो दूसरे में भूरा रंग है।
