'जिम में आंटियों का आना सख्‍त मना है..' केवल सुंदर लड़कियों की एंट्री होने पर मचा बवाल, आखिर क्‍यों बनाना पड़ा ये नियम

Viral News: मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, राजधानी सियोल के निकट इंचियोन स्थित जिम पर 7 जून को आपत्तिजनक बोर्ड लगाया गया था। जिसके बाद से जिम प्रबंधन को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Viral News: दक्षिण कोरिया में इन दिनों एक जिम की एडवायजरी ने बवाल मचा दिया है। इस जिम के परिसर में 'आंटियों (उम्रदराज महिलाओं)' के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके बाद एक विवाद खड़ा हो गया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंचियोन शहर के जिम ने एक बोर्ड लगाया है जिस पर लिखा है, 'केवल सभ्य और सुंदर महिलाओं को ही प्रवेश की अनुमति है।' इस बोर्ड में लिखा है कि, 'अजुम्माओं के लिए प्रतिबंधित है।' बता दें कि, दक्षिण कोरिया में अजुम्मा शब्द का इस्तेमाल मध्यम आयु वर्ग या बड़ी उम्र की महिलाओं के लिए किया जाता है, जो आमतौर पर 30 के दशक के अंत या उससे ऊपर की होती हैं।

जिम में कसरत करतीं महिलाएं। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

साउथ कोरिया में बवाल

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, राजधानी सियोल के निकट इंचियोन स्थित जिम पर 7 जून को आपत्तिजनक बोर्ड लगाया गया था। जिसके बाद से जिम प्रबंधन को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, आलोचकों ने इसे दक्षिण कोरिया में वृद्ध महिलाओं के प्रति भेदभाव का एक और उदाहरण बताया है। हालांकि, जिम के मालिक ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि आंटियों ने जिम में व्यवधान डाला था।

End of Feed