99,000 रुपये में लाइफटाइम अनलिमिटेड पानीपुरी ! नागपुर के दुकानदार का अनोखा ऑफर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Viral News: नागपुर के वेंडर का दावा है कि, 99 हजार रुपये के भुगतान पर वो ग्राहक को लाइफटाइम फ्री गोलगप्‍पे खिलाएंगे। हालांकि, इनके इस ऑफर को लोग मार्केटिंग ट्रिक बता रहे हैं।

Viral News: भारत में लोगों के पास स्‍ट्रीट फूड के ढेरों विकल्‍प हैं। इन्‍हीं में से एक व्‍यंजन गोलगप्पे भी हैं जिसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कोई पानीपूरी कहता है तो कोई इन्‍हें पुचका कहता है। इन्‍हें हींग के मसालेदार पानी और स्वादिष्ट मटर या आलू-चने की स्‍टफिंग के साथ परोसा जाता है। ये कुरकुरे बताशे नाश्ते से कहीं ज़्यादा हैं। भारत के कोने-कोने में होने वाले लगभग हर घरेलू कार्यक्रमों में आपको ये डिश दिखेगी यहां तक कि, अब तो कॉरपोरेट ऑफिसों में भी इसकी पार्टी की जाती है।

गोलगप्‍पा विक्रेता ने निकाला ऑफर।

बहरहाल, ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्‍योंकि नागपुर के एक गोलगप्पे विक्रेता ने एक अनोखा ऑफर निकाला है। उनका दावा है कि, 99 हजार रुपये के भुगतान पर वो ग्राहक को लाइफटाइम फ्री गोलगप्‍पे खिलाएंगे। हालांकि, इनके इस ऑफर को लोग मार्केटिंग ट्रिक बता रहे हैं। नागपुर के गोलगप्पे विक्रेता की इस डील के तहत ग्राहक कभी भी स्टॉल पर आ सकते हैं और शुरुआती निवेश के बाद मुफ्त में गोलगप्पे खा सकते हैं। इस ऑफर के वायरल होने से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। इसे लेकर यूजर्स ने मजेदार चुटकुले शेयर किए।

End of Feed