Viral News: शादी के कार्ड में बता दिया खाने का मेन्‍यू और कैलोरी नंबर, वायरल पोस्‍ट देखकर मौज न आए तो कहना

Viral News: Reddit के एक यूजर ने इस कार्ड की फोटो शेयर की है। यह शादी पश्चिम बंगाल की बताई जा रही है और इस शादी के कार्ड के मेन्यू में मेहमानों का स्वागत एक विचित्र संदेश के साथ किया गया था।

Viral News: अपने-अपने स्वास्‍थ्‍य को लेकर दुनिया भर के लोगों में सजगता विकसित हुई है। खाना खाते समय आजहमल लोग हर निवाले की मात्रा और गुणवत्‍ता का भी ख्‍याल करते हैं। ऐसे में उन्‍हें दैनिक कैलोरी के सेवन पर भी नजर रखनी पड़ती है। हालांकि, प्राय: शादियों में सेहत के लिए नियम कई बार टूटते नजर भी आते हैं। बारातियों की इस समस्या को एक परिवार ने समझा और शादी का अनोखा कार्ड तैयार कराया। ऐसे में कार्ड पर मेन्यू में हर डिश की कैलोरी काउंट शामिल की गई। इससे लोगों को तय करने में मदद मिली कि वे क्या खाएंगे। सोशल मीडिया पर कार्ड की फोटो काफी वायरल हो रही है और लोग इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

शादी का कार्ड वायरल।

Reddit के एक यूजर ने इस कार्ड की फोटो शेयर की है। यह शादी पश्चिम बंगाल की बताई जा रही है और इस शादी के कार्ड के मेन्यू में मेहमानों का स्वागत एक विचित्र संदेश के साथ किया गया था। इस पर लिखा था, 'इस जश्न की शाम के लिए चैरिटी हॉल में आपका स्वागत है। हालांकि हम यहां L&T (प्यार और साथ-साथ रहना) का जश्न मनाने आए हैं, लेकिन हम किसी 90 घंटे के काम के एजेंडे पर नहीं हैं। इसलिए कृपया आराम से रहें और बिना खाना बर्बाद किए डिनर का आनंद लें, जो जल्द ही हमारी ओर से परोसा जाएगा।' शादी के कार्ड पर एक हेडिंग 'कैलारी' नाम की थी जिसके सामने कई व्‍यंजनों के नाम लिखे थे। इस शादी के कार्ड पर वेज और नॉनवेज हर कैटेगरी के फूड के बारे में जानकारी दी गई थी, जिससे डांस फ्लोर कैलोरी लोग बर्न की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं।

End of Feed