Today Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो पुलिसकर्मी और अपराधी से जुड़ा है जिसे बाइक पर बिठाकर ले जाया जा रहा है। इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। मगर वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है कि सोशल मीडिया में छा गया है।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ मजेदार वीडियो। (Photo/Twitter)
कैदी से चलवाई बाइक
दरअसल वीडियो में पुलिसकर्मी कैदी से बाइक चलवाता है और खुद पीछे बैठता है। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश पुलिस का बताया गया है। शुरुआत में देखेंगे कि सड़क पर कार चला रहे शख्स ने जब ये नजारा देखा तो तुरंत इसे कैमरे में कैद कर लिया। इसमें वीडियो बना रहा शख्स कहता है कि ये यूपी का भौकाल है। शख्स आगे कहता है, 'यहां कैदी को पकड़ते हैं और बाइक भी उसी से चलवाते हैं।'
देखिए मजेदार वीडियो
बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए कैदी का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ये यूपी की पुलिस है भाई। एक कमेंट में लिखा गया ठंड से बचने के लिए कैदी से ही चलवा दी बाईक। मालूम हो कि मजेदार वीडियो एक्स पर @iamraviprashant नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
