Makeup Artist पर चढ़ा Thalapathy का खुमार, ट्रांसफॉर्मेशन देख यूजर्स बोले - इसने तो दिमाग का दही कर डाला

इंस्टाग्राम पर एक मेकअप आर्टिस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप खुद पर ही भरोसा नहीं कर पाएंगे। इस वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट ने तमिल सुपरस्टार विजय की आने वाली फिल्म 'जना नायगन' का फर्स्ट लुक मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने किया विजय का मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन
  • मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन देख हो जाएंगे शॉक्ड
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Jana Nayagan Vijay Thalapathy Makeup Transformation: दक्षिण भारत के तमिल सुपरस्टार विजय थलापति काफी पॉपुलर हैं। उनकी आने वाली 'जना नायगन' का फर्स्ट लुक आ चुका है, जो अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है। विजय थलापति के एक्टिंग के बारे में आप सभी जानते हैं। वे अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में भी उनका शानदार अभिनय लोगों को देखने को मिलने वाला है।

Jana Nayagan Vijay Thalapathy

'जना नायगन' विजय थलापति मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मेकअप आर्टिस्ट दिख रहा है, जिसमें वह विजय थलापति की आने वाली फिल्म 'जना नायगन' के फर्स्ट लुक वाला मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन कर रहा है। मेकअप के बाद उसे देखकर आप ये कह ही नहीं सकते हैं कि वह विजय नहीं है। एकबारगी यूजर्स भी चक्कर खा गए, उन्हें भी लगा कि शायद ये थलापति तो नहीं।

End of Feed