Viral Video: देश के अलग-अलग इलाकों में लोग अलग-अलग तरीके से मछली पकड़ते हैं। कुछ लोग नदी-तालाबों में पहले से जाल डाल देते हैं। जिसमें मछलियां आकर फंस जाती हैं और पकड़ी जाती हैं। वहीं कुछ लोग कांटा डालकर मछली पकड़ते हैं। कई लोग इतने शातिर होते हैं कि हाथ से ही मछली पकड़ लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला नजर आ रही है। यह महिला इतनी शातिर शिकारी होती है कि हाथ से ही मछली पकड़ लेती है।
जाबांज शिकारी की तरह पकड़ी मछली (इंस्टाग्राम)
शातिराना अंदाज में मछली पकड़ती है महिला
इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि हाथ से मछली पकड़ना बेहद मुश्किल होता है। मछलियां जल की रानी कही जाती हैं, अगर वह पानी में होती हैं तो बहुत उछल-कूद मचाती हैं। बड़े-बड़े शिकारी मछलियों को पकड़ने में मात खा जाते हैं। हालांकि, महिला ने बड़े शातिराना अंदाज में पानी से एक भारी-भरकम मछली पकड़ ली। देखें वीडियो-
ज्यादातर यूजर्स वीडियो को लगातार देख रहे हैं कि महिला ने ऐसा कैसे कर दिया। महिला अपने हाथों से एक बड़ी मछली पकड़ लेती है। आप देख सकते हैं कि कुछ लोग मछलियों को पानी से बाहर कर रहे हैं। इसी बीच महिला पानी में उतरती है और एक मछली को लपककर अपने हाथों से ही पकड़ लेती है। यह मछली इतनी भारी होती है कि महिला उसे अपने गले लगाकर उठाती है। महिला जिस ट्रिक से मछली पकड़ती है, उसे देखकर वहां खड़ा शख्स भी हैरान नजर आता है। वीडियो को pet_travel_eat नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
