OMG: मुंह में कैमरा पकड़कर ब्लागिंग करता है यह डॉगी! कुत्ते का हुनर देखकर हैरान रह गई दुनिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 18, 2023, 08:04 AM IST

Travel Blogger Dog: इंंटनरेट पर एक कुत्ता इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस कुत्ते ने पूरी दुनिया को अपनी ब्लॉगिंग से हैरान कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि कुत्ता अपने मुंह से कैमरा पकड़ा हुआ है। वह अपने दर्शकों को पहाड़ों के ऊपर सुन्दर प्रकृति का नजारा दिखा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते ने अपने हुनर से दुनिया के लोगों का खींचा ध्यान
  • ट्रैवल ब्लॉगर कुत्ते को देखकर हैरान रह गए लोग
  • सुन्दर प्रकृति का नजारा दिखाता है यह कुत्ता

Travel Blogger Dog: आपने इंटरनेट पर ब्लॉगर्स को ब्लॉग बनाते देखा होगा। अपने हाथ में कैमरा लेकर वह अनोखी जगह ट्रैवल करते हैं और ब्लॉग बनाकर इंटरनेट पर शेयर करते हैं। इंसान ब्लॉगिंग करता है तो यह हैरान करने वाली बात नहीं है, लेकिन क्या आपने किसी कुत्ते को ब्लॉगिंग करते देखा है। इंंटनरेट पर एक कुत्ता इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस कुत्ते ने पूरी दुनिया को अपनी ब्लॉगिंग से हैरान कर दिया है। कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कुत्ता कैमरा लेकर ब्लॉग बना रहा है।

dog

ट्रैवल ब्लॉगर डॉग (ट्विटर)

ट्रैवल ब्लॉगर कुत्ता

कुत्ते को ट्रैवल ब्लॉगिंग का शौक चढ़ा है। वह कैमरे लेकर अनोखी जगहों का ब्लॉग बनाता दिख रहा है। वह अपने दर्शकों को बेहतरीन नजारे दिखाता नजर आ रहा है। सबसे खास बात यह है कि कुत्ता अपने मुंह से कैमरा पकड़ा हुआ है। वह अपने दर्शकों को पहाड़ों के ऊपर सुन्दर प्रकृति का नजारा दिखा रहा है। इसके साथ ही वह कई लोगों को अपने कैमरे में कैद कर रहा है। साफ तौर पर आप देख सकते हैं कि कुत्ता अपने मुंह में सेल्फी स्टिक दबाया हुआ है और प्रकृति की सैर कर रहा है। कुत्ता प्रकृति के बेहतरीन नजारों को अपने कैमरे में कैद कर रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed