Rain Bath Video: मॉनसून का सीजन आते ही लोग बारिश में भीगने लगते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप पहली बार तो सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वहीं आपको वीडियो देखकर मजा भी आएगा। वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो युवक बाइक चलाते समय बारिश में नहाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात तब नजर आती है, जब दोनों युवक साबुन लगाकर नहाने लगते हैं।
बारिश में नहाते दिखे युवक (इंस्टाग्राम)
कानपुर से सामने आया बेहद फनी वीडियो
कानपुर से सामने आया यह वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों युवकों ने अपने पूरे शरीर में साबुन लगाया हुआ है और चलती बाइक में बारिश में नहा रहे हैं। वीडियो को @puuneetbhhatiya नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सबसे पहले दो युवक बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। एक युवक आगे की सीट पर बैठकर बाइक चला रहा है, वहीं दूसरा युवक पीछे बैठा हुआ है। देखें वीडियो-
इस दौरान जोर-जोर से बारिश हो रही है। दोनों युवक बारिश का तो मजा ले ही रहे होते हैं, लेकिन इस मौके को वह नहाने के रूप में इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। उनके पूरे बदन पर साबुन का सफेद झाग नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि उनके सिर से पैर तक सफेद झाग नजर आ रहा है। इस दौरान कार से गुजर रहे किसी शख्स ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आप देख सकते हैं कि बहुत से लोग उनका मजाक बना रहे हैं, लेकिन उन्हें लोगों का जरा सा भी फर्क नहीं पड़ रहा है।
