Video: दिमाग के सामने ताकत हो गया फेल, हिरण ने चीते और लकड़बग्घे से ऐसे बचाई अपनी जान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 14, 2023, 11:47 AM IST

Animals Fight Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण पर चीता और लकड़बग्घे ने हमला कर दिया है। दोनों उसे अपना शिकार बनाना चाहते हैं। सबसे पहले चीता ने हिरण पर हमला करके उसे जमीन पर लिटा दिया है। इसी बीच एक लकड़बग्घे की एंट्री होती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • दिमाग ने दी ताकत को मात
  • हिरण ने की गजब की एक्टिंग

Animals Fight Video: सोशल मीडिया पर जानवरों की लड़ाई के बहुत सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो में दो जानवरों की लड़ाई रोंगटे खड़े कर देते हैं। वहीं कई वीडियो ऐसे देखने को मिलते हैं, जिसमें दिमाग के सामने ताकतवर जानवर भी मात खा जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक हिरण अपने दिमाग का इस्तेमाल करके खूंखार चीते और खतरनाक लकड़बग्घे से अपनी जान बचा लेता है। वीडियो देखकर लोगों ने हिरण की जमकर तारीफ की है।

deer

हिरण का वीडियो (ट्विटर)

देखें वीडियो में क्या हुआ

बता दें कि जंगल का अपना एक कानून है कि अगर किसी को जिंदा रहना है तो उसे या तो ताकतवर होना चाहिए या फिर उसे अपने दिमाग से लोगों को मात देना होगा। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ऐसा ही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण पर चीता और लकड़बग्घे ने हमला कर दिया है। दोनों उसे अपना शिकार बनाना चाहते हैं। सबसे पहले चीता ने हिरण पर हमला करके उसे जमीन पर लिटा दिया है। इसी बीच एक लकड़बग्घे की एंट्री होती है। देखें वीडियो-

End of Feed