Snake Jump Video: सांप इस दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। सांप को अपने सामने देखते ही लोगों की डर की मारे हालत खराब हो जाती है। सोशल मीडिया पर सांपों के हजारों वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसी बीच एक सांप का वीडियो लोगों की हालत खराब कर रहा है। इस वीडियो में एक सांप छत की मुंडेर से कुछ ऐसे छलांग लगा रहा है, जिसे देखकर लोग डर के मारे थर-थर कांपने लगे हैं। वीडियो सोशल मीडिय पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।
सड़क पर छलांग लगाता है सांप
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांप छत की मुंडेर पर लटका हुआ है। इसके बाद वह सीधा होता है और अचानक से छलांग लगा देता है। वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसा लगता है कि मानो सांप नीचे उतरना चाह रहा था। हालांकि, उसे नीचे उतरने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद वह ऐसी छलांग लगाता है, जो हैरान करने वाला है। वह छत की मुंडेर से छलांग लगाकर नीचे सड़क पर कूदता है। जैसे ही वह नीचे सड़क पर आता है, वह तेजी से झाड़ियों में घुस जाता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
