Shocking Stunt Video: इस धरती पर हैरतअंगेज कारनामा करने वाले भरे पड़े हैं। कुछ लोग इतने जिगर वाले होते हैं कि खतरनाक स्टंट करने में भी पीछे नहीं रहते। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका कलेजा मुंह को न आ जाए तो कहना। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बाइक लेकर खड़ी पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। वह बाइक को पहाड़ी पर चढ़ा भी ले जाता है, लेकिन अंत में जो होता है। वह रूह कंपाने वाला है।
स्टंट वीडियो (ट्विटर)
खतरों का खिलाड़ी
वीडियो देखकर आपके भी मुंह से निकल आएगा कि शख्स खतरों का खिलाड़ी है। हालांकि, इस वीडियो में खतरनाक स्टंट करते समय अंत में जो होता है। वह सही में कलेजा मुंह में लाने के लायक है। वीडियो को @TheBest_Viral नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में आपको शख्स का स्टंट हैरानी में डाल देगा। आप देख सकते हैं कि बाइकर खड़ी पहाड़ी पर फुल स्पीड में बाइक लेकर चढ़ रहा था। उसने तब जाकर दम लिया, जब चोटी पर बाइक पहुंचा दिया। देखें वीडियो-
Sometimes the impossible is possible t.co/aBcKXGV1eb
— ANI (@ANI) Dec 28, 2022
स्टंटमैन के खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि पहाड़ी की ऊंचाई काफी ज्यादा थी। बाइकर जब अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ाते हुए पहाड़ी पर चढ़ना शुरू करता है, उसे देखने वालों की सांसे अटक गईं। पहाड़ी की ऊंचाई देखकर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा था कि शख्स अपनी राइड पूरी कर पायेगा। हालांकि, शख्स के भीतर इतना जज्बा था कि जब तक उसने बाइक को पहाड़ी पर पहुंचा नहीं दिया, तब तक वह बाइक का स्पीड बढ़ाता ही रहा।
