Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने चमत्कार से भरे कई सारे वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हमें अपनी आंखों पर भरोसा नहींं होता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप कांप जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक का भयानक एक्सीडेंट होता है और उसमें बैठे पति-पत्नी सड़क पर गिर जाते हैं। हालांकि, बाइक पर बैठा उनका बच्चा काफी दूर तक चलता चला जाता है। इसके बाद अंत में जो होता है, उसने लोगों को सोंचने पर मजबूर कर दिया है।
बाइक एक्सीडेंट (ट्विटर)
नहीं देखा होगा ऐसा चमत्कार
वीडियो के अंत में जो होता है, उसे आप किसी चमत्कार से कम नहीं मानेंगे। आप देख सकते हैं कि एक्सीडेंट के बाद माता-पिता सड़क पर ही गिर जाते हैं। इसके बाद बच्चा बाइक से ही चलता चला जाता है। बाइक काफी दूर तक चलती जाती है। यहां तक कि बीच सड़क पर कई गाड़ियां दौड़ती रहती हैं। हालांकि, बाइक की किसी भी गाड़ी से टक्कर नहीं होती है। एक बार तो ऐसा लगता है कि कोई बड़ी गाड़ी बाइक को टक्कर मार देगी और बच्चे की जान चली जाएगी। हालांकि, बच्चे की किस्मत बहुत जोरदार होती है। देखें वीडियो-
Mother & Father both fell from the bike but bike went ahead with baby around 500 mts and dropped the baby safely i… t.co/SAIm2OtYQ3
— ANI (@ANI) Jan 6, 2023
बच्चे की किस्मत इतनी अच्छी होती है कि बाइक चलते-चलते सड़क के किनारे पहुंच जाती है। इस दौरान उसकी स्पीड काफी कम हो चुकी होती है। अंत में बाइक किनारे धीरे से पलट जाती है और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चा सड़क के बीच में लगी घास पर गिरता है। इसके बाद लोग दौड़कर बच्चे को उठा लेते हैं। बच्चे को देखकर बिल्कुल भी नहीं लगता कि उसे कोई चोट लगी होगी। इसे आप भगवान का चमत्कार ही कहेंगे। लोगों को भरोसा नहीं हो पा रहा है कि बच्चे की जान ऐसे चमत्कारिक तरीके से बच जाती है।
