Video: बाकी लोग खड़े होकर देखते रहे, अपने बच्चों को बचाने के लिए उफनती नदी में कूद गया पिता, फिर हुआ ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 24, 2022, 03:27 PM IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बच्चे उफनती नदी में बहे जा रहे थे। इस दौरान कई सारे लोग किनारे पर खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। इसके बाद उन बच्चों के पिता किसी फिल्मी हीरो की तरह नदी में कूदकर अपने बच्चों को बचाकर किनारे ले आते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल छूने वाला वीडियो हुआ तेजी से वायरल
  • बच्चों को बचाने के लिए लगाई जान की बाजी
  • वीडियो देखकर लोग हार बैठे हैं अपना दिल

Viral Video: पिता और बच्चे का रिश्ता बहुत ही खास होता है। अपने बच्चे को जब मुसीबत आती है तो पिता किसी भी हद तक जाकर उसे सुरक्षित बचाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप पिता को रियल हीरो की उपाधि दे डालेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बच्चे उफनती नदी में बहे जा रहे थे। इस दौरान कई सारे लोग किनारे पर खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। तभी बच्चों के पिता नदी में कूद जाते हैं और अपनी जान पर खेलकर दोनों बच्चों को बचाकर लाते हैं।

father

पिता पुत्र का वीडियो (ट्विटर)

शॉकिंग वीडियो आया सामने

वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। आप देख सकते हैं कि पिता एक बार भी अपने बारे में नहीं सोचते। वह बस किसी तरह अपने बच्चों को बचाकर वापस ले आते हैं और लोगों के दिलों पर छा जाते हैं। पिता किसी फिल्मी हीरो की तरह नदी में कूदकर बच्चों को बचाकर किनारे ले आते हैं। इसके बाद लोग उन्हें रियल लाइफ का हीरो कह रहे हैं। वीडियो को @TheFigen नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में पिता की जांबाजी देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। देखें वीडियो-

End of Feed