कहते हैं कि टैलेंट उम्र की मोहताज नहीं होती। यह बात कर्नाटक के एक छोटे से लड़के ने सच कर दिखाई है। लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़का फुल कॉन्फिडेंस में क्रिकेट मैच की इंग्लिश में कमेंट्री करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @imthrishool नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
क्रिकेट मैच में कमेंट्री करता छोटा बच्चा (Instagram/@imthrishool)
फर्राटेदार इंग्लिश में कमेंट्री करता नजर आया बच्चा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा लोकल क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट मैच हो रहा है। मैदान में खिलाड़ी और पिच पर बैट्समैन और नॉन स्ट्राइकर नजर आ रहे हैं। मैच को देखने के लिए कुछ दर्शकों की भीड़ बाउंड्री के पास छांव में बैठी नजर आ रही है। वहीं दर्शकों के बीच बैठा यह बच्चा फर्राटेदार इंग्लिश में कमेंट्री करता नजर आ रहा है।
बच्चा किसी प्रोफेशनल कमेंटेटर से कम नहीं
बच्चे की कमेंट्री की सबसे खास बात यह है कि बच्चा गेंदबाज के रन-अप के दौरान बिल्कुल शांत रहता है और जैसे ही गेंद डाली जाती है, वह अपनी धारदार कमेंट्री शुरू कर देता है। इस बच्चे की कमेंट्री सुन आप किसी प्रोफेशनल और इस बच्चे में कोई अंतर नहीं कर पाएंगे। अपनी कमेंट्री के दौरान बोले गए बच्चे का एक-एक शब्द किसी हाई प्रोफाइल कमेंटेटर की तरह लग रहा है।
"टैलेंट उम्र का इंतजार नहीं करता"
इस वीडियो में एक मजेदार टेक्स्ट भी लिखा है, जिसमें लिखा है, “Harsha Bhogle and Ravi Shastri mentoring him in another universe.” इस वीडियो को 3 जनवरी को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था, जिसमें कैप्शन लिखा था, टैलेंट उम्र का इंतजार नहीं करता, इसके लिए बस जरूरत है एक माइक की।
बच्चे की कमेंट्री की लोगों ने तारीफ
पोस्ट में इस बच्चे का नाम जस्विथ कन्नड़का (Jaswith Kannadka) बताया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 70 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग बच्चे की कमेंट्र्री की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, “जिस तरह वह रन-अप के दौरान चुप रहता है, वो कमाल है।” एक अन्य यूजर ने अपने मजाकिया अंदाज में लिखा, “Star Sports की तरफ से 999 मिस्ड कॉल्स!”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
