VIDEO: सो रहे यात्री की जेब से चोर ने निकाला फोन, प्लेटफॉर्म पर लगे CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

चोरी की एक चौंकाने वाली घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक चोर सोए हुए यात्री की पैंट की जेब से मोबाइल फोन चुरा लेता है।

सार्वजनिक जगहों पर चोर इसी ताक में रहते हैं कि कैसे उन्हें कोई अच्छा मौका मिले और वे अपना हाथ साफ कर सकें। जैसे ही वह मौका उनके हाथ लगता है वैसे ही वे अपना हाथ साफ करने से बाज नहीं आते। हाल में एक ऐसे ही मामले का सीसीटीवी फुटेज इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्री की जेब से एक चोर उसका फोन पार कर लेता है और वहां से चला जाता है। इस घटना का वीडियो वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाता है। जो अब सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।

Video of Thief steals phone from sleeping passengers pocket

यात्री की जेब से मोबाइल फोन चुराता चोर (X/@gharkekalesh)

ये भी पढ़ें:

सो रहे यात्री की जेब से चोर ने निकाल लिया फोन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर बने एक चबूतरे पर एक यात्री सो रहा होता है। तभी वह चोर धीरे से आकर उसके पीछे वाली सीट पर बैठ जाता है और धीरे-धीरे उसकी जेब में हाथ डालने लगता है। जेब में हाथ डालने के बाद वह उसकी पॉकेट से उसका फोन निकालता है और चुपके से हाथ की सफाई दिखाकर वहां से चलते बनता है। चोरी की यह घटना को लेकर सो रहे उस यात्री को जरा भी भनक नहीं लगती और वह सोया ही रहता है। इधर, चोर उसकी जेब से उसका फोन पार कर वहां से निकल लेता है।

ये भी पढ़ें:

यहां की बताई जा रही है यह घटना

चोरी की यह पूरी वारदात भरूच रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। जिसे सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था इतनी चुस्त थी कि CCTV फुटेज देखते ही रेलवे अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। चोर को जल्दी ही दबोच लिया गया और चुराया गया फोन यात्री को वापस सौंप दिया गया। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

End of Feed