VIDEO: तेज बहाव में बह गया हाथी का नवजात बच्चा, वन विभाग ने मछुआरों की मदद से बचाई जान, मां से फिर मिलाया

हाथी का एक नवजात बच्चा तीस्ता नदी के तेज बहाव में करीब 5 KM दूर तक बह गया। जिसके बाद वन विभाग और मछुआरों ने रेस्क्यू कर उसे मां से मिलाया।

कहते हैं कि मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे खास होता है। यह रिश्ता इंसानों में ही नहीं, बल्कि जानवरों में भी देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही दिल छू लेने वाला नजारा उस समय देखने को मिला, जब तेज बहाव में बहकर अपनी मां से दूर हुआ हाथी का एक नवजात बच्चा आखिरकार बचा लिया गया। वन विभाग की टीम और स्थानीय मछुआरों की मदद से नन्हे हाथी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और फिर उसकी मां से मिलाया गया। इस पूरे रेस्क्यू की कहानी इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रही है।

Video Of teesta river elephant calf rescue mother reunion

हाथी के बच्चे को वन विभाग की टीम और स्थानीय मछुआरों ने डूबने से बचाया (X/@MuditKVerma)

तेज बहाव में करीब 5 किलोमीटर बह गया नन्हा हाथी

जानकारी के अनुसार, हाथी का नवजात बच्चा तेज बहाव वाली तीस्ता नदी में बह गया था। नदी की तेज धार उसे करीब 5 किलोमीटर नीचे की ओर बहाकर ले गई। इतनी दूरी तक बह जाने के बाद बच्चा डूबने की स्थिति में पहुंच गया था। नन्हे हाथी के लिए यह बेहद मुश्किल समय था। तेज पानी में खुद को संभाल पाना उसके लिए आसान नहीं था। ऐसे में उसकी जान बचाने के लिए तुरंत रेस्क्यू की जरूरत थी।

End of Feed