सिंगल मदर ने नहीं मानी हार, मेकअप के साथ चुना ड्राइविंग का काम, Video हर किसी को कर रहा मोटिवेट

सिंगल मदर और ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट शोभना ने काम की कमी के बीच कैब चलाना शुरू किया। बच्चे की जिम्मेदारी निभाने और आत्मनिर्भर बनने की उनकी कहानी लोगों को प्रेरित कर रही है।

कहते हैं कि जिंदगी में मुश्किलें चाहे कितनी भी हों, अगर इंसान कुछ करने की ठान ले तो रास्ता जरूर निकल आता है। सोशल मीडिया पर सामने आई एक महिला की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिसने अपने बच्चे की जिम्मेदारी उठाने के लिए एक ऐसा काम चुना, जिसे देखकर लोग उनकी हिम्मत और सोच की तारीफ कर रहे हैं।

Single Mother Cab Driver video

घर की जिम्मेदारियों को उठाने के लिए कैब चलाने का काम करती है यह महिला (Instagram/@aayushmatibhava)

जब महिला ड्राइवर से हुई मुलाकात

फिलहाल इस महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल है। जिसे आयुषी लाहिरी नाम की यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aayushmatibhava से शेयर किया है। आयुषी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि जब उनकी मुलाकात एक महिला ड्राइवर से हुई तो वह काफी खुश हुईं लेकिन यह मुलाकात सिर्फ एक महिला को कार चलाते देखने तक की ही बात नहीं बल्कि उसकी हिम्मत और हौसले को बयां करती एक कहानी भी थी।

End of Feed