वायरल न्यूज (Viral News): ओडिशा के मलकानगिरी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। आमतौर पर सांप के काटते ही लोग डर जाते हैं और तुरंत अपनी जान की भीख मांगने लगते हैं लेकिन इस बार एक महिला ने घबराने के बजाय ऐसा साहस दिखाया कि उसका वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ओडिशा में महिला ने सांप के काटने के बाद उसे पकड़ा और अस्पताल जा पहुंची (Times Now Navbharat)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
इलाज कराने पहुंची महिला, साथ में ले गई जिंदा सांप
यह घटना माथिली ब्लॉक के कुरुमपाली गांव की है। यहां रहने वाली मनिमा नायक अपने घर पर थीं। तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद कोई भी व्यक्ति घबरा सकता था, लेकिन मनिमा ने हिम्मत बिल्कुल नहीं डरीं। बताया जा रहा है कि सांप के काटने के तुरंत बाद मनिमा ने उसी सांप को पकड़ लिया। फिर उन्होंने उसे एक बिस्कुट के डिब्बे में बंद कर दिया, ताकि वह भाग न सके। यह देखकर परिवार के लोग भी हैरान रह गए। इसके बाद परिजन बिना देर किए एम्बुलेंस की मदद से मनिमा को माथिली उप-जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन अस्पताल में सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई, जब लोगों ने देखा कि महिला अपने साथ जिंदा सांप भी लेकर आई है।
डॉक्टर आसानी से पहचान सकें इसलिए पकड़ा
परिजनों ने बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि डॉक्टर आसानी से यह पहचान सकें कि सांप किस प्रजाति का है। सही पहचान होने से डॉक्टर बेहतर इलाज और जरूरत पड़ने पर सही एंटी-वेनम देने का फैसला कर सकते हैं। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने तुरंत महिला का इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग मनिमा नायक की बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मुश्किल समय में महिला ने जिस तरह धैर्य और साहस दिखाया, वह काबिल-ए-तारीफ है।
