समुद्र में तैर रहा था शख्स, तभी पीठ पर चिपक गया ऑक्टोपस, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

समुद्र में तैरते समय एक शख्स की पीठ पर अचानक ऑक्टोपस चिपक गया। उसे हटाने की कोशिश के दौरान ऑक्टोपस ने स्याही भी छोड़ी। यह हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और डर भी रहे हैं। वीडियो में एक शख्स समुद्र में आराम से तैर रहा होता है। तभी अचानक एक बड़ा सा ऑक्टोपस उसकी पीठ पर आकर चिपक जाता है। इस घटना का पूरा वीडियो कैमरे में कैद हो जाता है, जिसे अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

Video of octopus stuck on back of man

शख्स की पीठ पर चिपका ऑक्टोपस (X/@instablog9ja)

समुद्र में नहाते वक्त पीठ पर चिपका ऑक्टोपस

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि शख्स पानी में तैर रहा होता है। तभी एक बड़ा सा ऑक्टोपस उसकी पीठ पर चिपक जाता है और वह अपने टेंटेकल्स से उस शख्स की पीठ को जकड़ लेता है। पहले तो शख्स समझ नहीं पाता कि हुआ क्या है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वह समझ जाता है कि किसी जीव ने उसे पकड़ लिया है। इसके बाद वह अपनी पीठ से ऑक्टोपस को हटाने की कोशिश करने लगता है।

End of Feed