VIDEO: पहली बार देखा ऐसा केक! 10th का रिजल्ट आने के बाद परिवार में कुछ यूं मना बेटे की सफलता का जश्न

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक छात्र के 10वीं के रिजल्ट आने के बाद उसके परिजनों ने बहुत ही खास किस्म का केक काटकर जश्न मनाया।

CBSE 10th क्लास का रिजल्ट आ चुका है। जहां कई छात्र ठीक-ठाक मार्क्स को लेकर भी परेशान नजर आए तो वहीं कुछ लोग अपनी छोटी सी उपलब्धि पर भी खुशियां मनाते नजर आए। रिजल्ट को लेकर छात्रों के माता-पिता का भी रिएक्शन देखने को मिला। जहां कई लोग अपने बच्चों के कम मार्क्स को लेकर चिंतित दिखे तो कई लोग अपने बच्चों का उत्साहवर्धन के लिए उनके कम मार्क्स पर भी खुशियां मनाते दिखे। सोशल मीडिया पर ऐसे कई तमाम वीडियो (Video) इस वक्त खूब वायरल हो रहे हैं। जिसे देखने के बाद लोग एक छात्र के परिजनों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

Video Of Mumbai family who celebrates sons 55 percent marks class 10th exam results with marksheet themed cake

केक काटते छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल (X/@Indianinfoguide)

ये भी पढ़ें:

छात्र के रिजल्ट पर केक काटकर मनाया गया जश्न

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक छात्र अपनी 10वीं की रिजल्ट के बाद केक काटता दिख रहा है। छात्र जो केक काट रहा है, वैसा केक शायद ही पहले आपने कभी देखा होगा। आप देख सकते हैं कि इस अनोखे केक के ऊपर छात्र के 10वीं की मार्क्सशीट की तस्वीर बनी हुई है। जिसमें उसके सभी विषयों के नंबर साफतौर पर दिख रहे हैं। केक के ऊपर 55 लिखा कैंडल भी लगा है। जो उस छात्र के दसवी कक्षा में आए मार्क्स को बता रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में केक को देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे उसके रिजल्ट की कॉपी को केक के ऊपर चिपका दिया गया है। छात्र अपने पूरे परिवार के साथ केक काट रहा है और परिवार भी उसकी इस छोटी सी उपलब्धि का जश्न मना रहा है।

End of Feed