सोशल मीडिया पर लोगों की क्रिटिविटी का एक से एक नमूना देखने को मिलता है। हाल में एक ऐसे ही नमूने का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपनी बाइक को कुछ ऐसे मॉडिफाई किया कि उसे देखते ही लोगों का दिमाग हिल गया।
अनोखी बाइक का वीडियो हुआ वायरल (X/@shantanukumarr)
क्रिएटिव माइंड से मॉडिफाई किया गया बाइक
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने बाइक को मॉडिफाई करवाकर उसे दो पहिया वाहन से तीन पहिया वाहन बना दिया है। इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि शख्स ने बाइक के हैंडल को कहीं और तो उसकी बॉडी को कहीं और फिक्स करवा रखा है। बाइक का दोनों हिस्सा अलग-अलग दिशा में जुड़ा हुआ है।
ये भी पढ़ें: 'इतनी भी क्या मजबूरी रही होगी', चलती बाइक पर लैपटॉप चलाते युवक का वीडियो देख लोगों ने पीट लिया अपना सिर
सड़क पर फर्राटे भरते दिखी यह अनोखी मॉडिफाइड बाइक
वीडियो में यह भी दिख रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार हैं और वह सड़क पर फर्राटे भरते कहीं जा रहे हैं। इस अनोखी बाइक के पीछे चल रहे एक कार सवार ने इसका वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार सवार को उस बाइक मॉडिफिकेशन को देख, "बहुत कमाल का मॉडिफाई करवाए हो गुरू!" कहते हुए सुना जा सकता है।
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @shantanukumarr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर शख्स के इस क्रिएटिविटी की खूब तारीफ की है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "वाह, सच में! इतना अद्भुत और क्रिएटिव मॉडिफिकेशन देखकर दिमाग ही चकरा गया।" दूसरे ने लिखा, "सच में, दिमाग हिला देने वाला लेवल है ये।" तीसरे ने लिखा, "वाह! क्या जबरदस्त मॉडिफिकेशन है, दिमाग और क्रिएटिविटी दोनों कमाल की है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
