गुल्लक में जमा थे 3575 रुपये, बच्ची ने किसानों की मदद के लिए कर दिए दान, CM ने शेयर किया दिल छू लेने वाला यह Video

महाराष्ट्र के दो छोटे-छोटे बच्चों ने अपने गुल्लक में जमा किए हुए 3575 रुपये सूखा प्रभावित किसानों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिए। उनकी इस दरियादिली की CM ने खूब तारीफ की।

किसानों की मदद करने के लिए बड़ी रकम ही जरूरी नहीं होती, बल्कि मदद करने का जज्बा होना चाहिए। महाराष्ट्र में एक छोटी बच्ची ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। बच्ची ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर गुल्लक में जमा किए 3,575 रुपये सूखे से परेशान किसानों की मदद के लिए दान कर दिए। बच्ची की इस दरियादिली ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Video Of  little girl donates 3575 rupees for drought hit farmers maharashtra CM  Devendra Fadnavis

सीएम रीलिफ फंड में अपने गुल्लक का पैसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दान करती बच्ची (X/@Dev_Fadnavis)

बच्ची ने अपनी सेविंग्स CM रीलिफ फंड में कर दिया दान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बच्ची की तारीफ करते हुए उसका वीडियो सोशल साइट एक्स पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया। वीडियो (Video) में दिख रही बच्ची का नाम वरदा तिमांडे बताया गया है। उसने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर अपनी गुल्लक की सारी सेविंग्स सीएम रीलिफ फंड में देने का फैसला किया। यह रकम उन किसानों की मदद के लिए दी गई है, जो सूखे की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

End of Feed